नियामतपुर। एंथनी स्कूल चौराहे पर शुक्रवार सुबह बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से दो पेड़ों में आग लग गई। पेड़ों के नीचे दुकान होने के कारण आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बिजली सप्लाई बंद कराई। इसके बाद आसनसोल से दमकल की टीम पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
राहत की बात रही कि आग दुकान तक नहीं पहुंची और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में बिजली के तारों की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई।
















