धनबाद। झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह–2026 के तहत मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जिला स्तरीय ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजातीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
20 नवंबर को आयोजित फुटबॉल और ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपने खेल कौशल, अनुशासन एवं टीम भावना का प्रदर्शन किया।
17 से 25 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच देना तथा जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।
















