,

बाल विज्ञान कांग्रेस में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, दुमका के 10 मॉडल राज्य स्तर के लिए चयनित

JP Bharat Shareदुमका। प्लस टू जिला स्कूल के सभागार में 32वीं जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 का आयोजन किया गया। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तत्वावधान में साइंस फॉर सोसाइटी दुमका के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विज्ञान आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। इस वर्ष प्रतियोगिता का मुख्य…

JP Bharat Share

दुमका। प्लस टू जिला स्कूल के सभागार में 32वीं जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 का आयोजन किया गया। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तत्वावधान में साइंस फॉर सोसाइटी दुमका के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विज्ञान आधारित मॉडल प्रस्तुत किए।

इस वर्ष प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘स्थिरता के लिए विज्ञान एवं नवाचार’ रखा गया था। विद्यार्थियों ने अपशिष्ट प्रबंधन, वैकल्पिक ऊर्जा, जल संचयन, पुनर्चक्रण, कृषि, खाद्य, स्वास्थ्य और सतत विकास जैसे विषयों पर अपने मॉडल प्रदर्शित किए।

निर्णायक मंडल ने मॉडलों का मूल्यांकन करने के बाद 10 ग्रुप लीडर के मॉडल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए। चयनित विद्यार्थियों में नेहा प्रिया, नितेश नाग, शोभा रानी, नीलम कुमारी, अरशद अंसारी, हेमलता मरांडी, अमन कुमार, हर्ष कुमार, एलिसा हेंब्रम और हनीबा हांसदा शामिल हैं। ये विद्यार्थी राज्य स्तर पर दुमका जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीत कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक लक्ष्मण यादव सहित शिक्षा विभाग और शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। वक्ताओं ने कहा कि विज्ञान और नवाचार के माध्यम से सामाजिक एवं पर्यावरणीय समस्याओं का समाधान खोजा जा सकता है।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मदन कुमार ने किया। आयोजन को सफल बनाने में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों और सहयोगियों की भूमिका रही।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports