झारखंड। समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास, होमगार्ड चयन, जमीन विवाद, राशन कार्ड, पेंशन, म्यूटेशन और अवैध अतिक्रमण से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।
संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों की जांच कर जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने को कहा गया।
















