धनबाद: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत उपायुक्त आदित्य रंजन ने स्वयं रक्तदान कर की।
इस दौरान डीसी ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचाने में मददगार हो सकता है। उन्होंने स्वस्थ नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।
शिविर में सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज समेत अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने भी रक्तदान किया।
















