,

धनबाद में BCCL के 11 ठिकानों पर CISF की छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद

JP Bharat Shareधनबाद: बीसीसीएल के कोल क्षेत्रों में अवैध कोयला खनन और तस्करी के खिलाफ सीआईएसएफ ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया। जिले के 11 संवेदनशील ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद हुआ, जबकि 122 वाहनों की जांच की गई। सीआईएसएफ के अनुसार, बस्ताकोला के कुइयां…

JP Bharat Share

धनबाद: बीसीसीएल के कोल क्षेत्रों में अवैध कोयला खनन और तस्करी के खिलाफ सीआईएसएफ ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया। जिले के 11 संवेदनशील ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद हुआ, जबकि 122 वाहनों की जांच की गई।

सीआईएसएफ के अनुसार, बस्ताकोला के कुइयां माइंस ट्रांसपोर्टिंग रूट से करीब 1.5 टन कोयला, कतरास के मोदीडीह से 80 बोरी और जियलगोरा के बरारी कोलियरी क्षेत्र से करीब 150 बोरी कोयला बरामद किया गया। सिजुआ क्षेत्र से कोयले की एक बोरी और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

कई अवैध मुहानों पर कार्रवाई

अभियान के दौरान बरोरा, कतरास और जियलगोरा क्षेत्रों में कई अवैध खनन मुहानों को बंद कराया गया। वहीं, पाण्डेयडीह के पास एक एस्केप रूट को भी बंद किया गया।

ड्रोन से हुई निगरानी

सीआईएसएफ ने बरोरा क्षेत्र में ड्रोन के जरिए संवेदनशील स्थानों की निगरानी भी की। विभाग ने बताया कि अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने के लिए छापेमारी, गश्ती और वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे।

सीआईएसएफ ने आम लोगों से कोयला चोरी या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना व्हाट्सऐप नंबर 9341528406 पर देने की अपील की है। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने की बात कही गई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports