मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में लोकतंत्र की गरिमा और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा जनता के विश्वास का महत्वपूर्ण मंच है और यहां लिए जाने वाले फैसले जाति, धर्म और भेदभाव से ऊपर उठकर राज्य के सभी लोगों के हित में होने चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य झारखंड आंदोलनकारियों के सपनों को पूरा करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर, समृद्ध एवं विकसित झारखंड तैयार करना है। उन्होंने राज्य के भविष्य को संवारने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने की बात कही।
















