कोडरमा के नवलशाही थाना परिसर से करीब 100 मीटर की दूरी पर रविवार सुबह एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के अनुसार, कार (नंबर JH12C 7884) थाना परिसर के पास से गुजर रही थी, तभी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। हादसे के समय कार में केवल चालक मौजूद था। राहत की बात रही कि दुर्घटना में चालक सुरक्षित बच गया और उसे गंभीर चोट नहीं आई।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
















