,

बोकारो सिटी पार्क में चेन छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

JP Bharat Shareबोकारो: बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सिटी पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान एक व्यक्ति पर हमला कर सोने की चेन छिनतई करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण बाउरी (19) और प्रिंस कुमार (19) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार,…

JP Bharat Share

बोकारो: बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सिटी पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान एक व्यक्ति पर हमला कर सोने की चेन छिनतई करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण बाउरी (19) और प्रिंस कुमार (19) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर 2026 की सुबह करीब 7 बजे मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति पर हमला कर उसके गले से सोने की चेन छीन ली गई थी। मामले में बीएस सिटी थाना कांड संख्या 248/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

एसपी के निर्देश पर नगर डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की भुजाली और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। घटनास्थल से एक चप्पल भी जब्त की गई है।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि छीनी गई चेन चास के एक व्यक्ति को 20 हजार रुपये में बेची गई थी। बिक्री से मिली रकम में से 10 हजार रुपये खर्च कर दिए गए थे, जबकि शेष राशि बरामद हुई है। चेन खरीदने वाले व्यक्ति की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी सिटी पार्क और आसपास के इलाकों में लोगों की रेकी कर छिनतई की वारदात को अंजाम देते थे। मामले में आगे की जांच जारी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports