,

गिरिडीह स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

JP Bharat Shareगिरिडीह, 22 नवंबर। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को गिरिडीह स्टेडियम में विभिन्न खेल स्पर्धाएं हुईं। पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के…

JP Bharat Share

गिरिडीह, 22 नवंबर। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को गिरिडीह स्टेडियम में विभिन्न खेल स्पर्धाएं हुईं। पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

दूसरे दिन भार दौड़, मटका दौड़ और बालक वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, शारीरिक क्षमता और खेल भावना का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में पीरटांड़ की सविता बास्के ने प्रथम स्थान हासिल किया। कल्पना किरण टुडू दूसरे और गिरिडीह की शालू कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं बालक वर्ग में मोहम्मद शहनवाज अंसारी ने पहला, मोहम्मद जीशान ने दूसरा और राज कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports