,

पारसनाथ-मधुबन में जैन यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, पति-पत्नी की मौत; 12 से अधिक घायल

JP Bharat Shareगिरिडीह: मधुबन थाना क्षेत्र में रविवार रात जैन तीर्थयात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, शिखरजी की यात्रा पूरी कर टाटा लौट रही बस कल्याण निकेतन के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और सड़क पर पलट गई। हादसे में गुजरात निवासी पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि…

JP Bharat Share

गिरिडीह: मधुबन थाना क्षेत्र में रविवार रात जैन तीर्थयात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, शिखरजी की यात्रा पूरी कर टाटा लौट रही बस कल्याण निकेतन के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और सड़क पर पलट गई।

हादसे में गुजरात निवासी पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस का नंबर JH 01-CZ-4638 बताया गया है। यात्रियों का करीब 10 वाहनों का जत्था एक साथ चल रहा था।

सूचना मिलते ही मधुबन थाना प्रभारी मणिलाल सिंह, डुमरी एसडीपीओ आबिद खान और पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस से पीरटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports