झरिया: भौरा 19 नंबर में ओबी (ओवरबर्डन) डंपिंग के दौरान हुए हादसे में कौशल्या देवी की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। वहीं, ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतका के परिजनों को एक लाख रुपये मुआवजा देने का प्रस्ताव सामने आया है। हालांकि, मौके पर पहुंचे नेताओं ने इस राशि पर सवाल उठाते हुए परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।
ग्रामीणों ने घटना की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदारी तय करने और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका सवाल है कि ओबी डंपिंग के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं किए गए।
फिलहाल घटना के बाद भौरा 19 नंबर में नाराजगी का माहौल है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता और न्याय दिलाने की मांग उठाई है।
















