,

IIT-ISM धनबाद में STEMA-2026 वर्कशॉप शुरू, सेंसर और AI से पर्यावरण निगरानी पर मंथन

JP Bharat Shareधनबाद: पर्यावरण प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए हवा, पानी और मिट्टी की गुणवत्ता की रियल टाइम निगरानी पर जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा में सोमवार को IIT-ISM धनबाद में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला STEMA-2026 का शुभारंभ हुआ। संस्थान के गोल्डन जुबली लेक्चर थिएटर में आयोजित इस…

JP Bharat Share

धनबाद: पर्यावरण प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए हवा, पानी और मिट्टी की गुणवत्ता की रियल टाइम निगरानी पर जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा में सोमवार को IIT-ISM धनबाद में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला STEMA-2026 का शुभारंभ हुआ।

संस्थान के गोल्डन जुबली लेक्चर थिएटर में आयोजित इस कार्यशाला में देश के विभिन्न IIT, NIT और राष्ट्रीय संस्थानों के विशेषज्ञ, शोधकर्ता, शिक्षाविद, उद्योग प्रतिनिधि और विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। इसका आयोजन पर्यावरण विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग ने EIACP (PC-RP) और TEXMiN फाउंडेशन के सहयोग से किया है।

उद्घाटन समारोह में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. गुरदीप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण में सेंसर तकनीक की उपयोगिता बताई। वहीं, संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर प्रो. सरत कुमार दास ने पर्यावरण विज्ञान में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल को महत्वपूर्ण बताया।

विभागाध्यक्ष प्रो. आलोक सिन्हा ने कहा कि सेंसर टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के संयुक्त उपयोग से हवा और पानी की गुणवत्ता की निगरानी, जलवायु जोखिम प्रबंधन तथा कचरा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में मदद मिल सकती है।

दो दिवसीय कार्यशाला में आधुनिक सेंसर के सिद्धांत, एडवांस्ड मैटेरियल, डिवाइस मिनिएचराइजेशन और पोर्टेबल मॉनिटरिंग उपकरणों पर तकनीकी सत्र होंगे। साथ ही हवा, पानी, मिट्टी और औद्योगिक अपशिष्ट की निगरानी में इनके व्यावहारिक उपयोग पर चर्चा की जाएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports