धनबाद: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत एगारकुंड प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों और स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में सखी मंडल की महिलाओं को चेक, लाभुकों को आवास और पेंशन के स्वीकृति पत्र तथा टीबी मरीजों को पोषण किट दी गई। वहीं, दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर और कान की मशीन प्रदान की गई।
इसके अलावा विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरित की गई। नमामि गंगे प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
















