धनबाद: निरसा विधायक अरूप चटर्जी शिक्षा विभाग में कथित भ्रष्टाचार, बालू और कोयले के अवैध कारोबार सहित स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर लगातार विरोध जता रहे हैं।
शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर उन्होंने आमरण अनशन किया था। वहीं, बालू और कोयले की कथित चोरी के खिलाफ भी उन्होंने प्रशासन के समक्ष आवाज उठाई है।
हाल ही में टुंडी थाना के बाहर भी विधायक ने थाना घेराव कर स्थानीय मुद्दों को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया और सवाल उठाए।
इन मुद्दों को लेकर विधायक की सक्रियता से धनबाद और आसपास के क्षेत्रों की राजनीति में चर्चा बनी हुई है।
















