झारखंड: स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत जिले के सभी प्रखंडों में 15 से 28 नवंबर तक ‘गृह प्रवेश सप्ताह’ आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 15 से 23 नवंबर तक कुल 1196 लाभुकों का गृह प्रवेश कराया जा चुका है।
अभियान का उद्देश्य आवास योजना के लाभुकों को उनके नवनिर्मित घरों में प्रवेश कराना है।
















