धनबाद: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों और पंचायतों में ‘बाल विवाह मुक्त झारखंड’ थीम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान बालिका जन्मोत्सव मनाया गया और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाल विवाह और लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने की शपथ ली। साथ ही जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
















