,

धनबाद में सरकारी जमीन की मापी और चिह्नीकरण तेज, पंपू तालाब के पास 150 मकानों की नंबरिंग

JP Bharat Shareधनबाद: सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के मामलों को लेकर जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को पॉलिटेक्निक रोड स्थित पंपू तालाब के आसपास अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार के नेतृत्व में जमीन की मापी और चिह्नीकरण किया गया। इस दौरान करीब 15 एकड़ जमीन पर बने लगभग 150 मकानों और इमारतों की…

JP Bharat Share

धनबाद: सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के मामलों को लेकर जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को पॉलिटेक्निक रोड स्थित पंपू तालाब के आसपास अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार के नेतृत्व में जमीन की मापी और चिह्नीकरण किया गया। इस दौरान करीब 15 एकड़ जमीन पर बने लगभग 150 मकानों और इमारतों की नंबरिंग की गई।

सीओ के अनुसार, खाता संख्या 136 और प्लॉट संख्या 92 की जमीन सरकारी गैरआबाद भूमि है। मकानों की पहचान पूरी होने के बाद संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया जाएगा। कार्मेल स्कूल के आसपास की जमीन की भी मापी कर स्वामित्व और उपयोग की स्थिति की जांच की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई को पॉलिटेक्निक रोड से विनोद बिहारी महतो चौक तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण की तैयारी से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

रांगाटांड़-पांडरपाला की रिपोर्ट रेलवे को सौंपी जाएगी

सीओ ने बताया कि रांगाटांड़ और पांडरपाला में जमीन चिह्नित करने और मकानों की नंबरिंग का काम पूरा हो चुका है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट रेलवे के डीआरएम को सौंपी जाएगी। आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।

बरामुड़ी खटाल के लोगों को दस्तावेज जमा करने के लिए एक सप्ताह

बरामुड़ी खटाल मामले में संबंधित लोगों को जमीन के स्वामित्व से जुड़े कागजात जमा करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। दस्तावेज मिलने के बाद सुनवाई होगी और उसके बाद ही अंतिम आदेश पारित किया जाएगा।

फिलहाल प्रशासन जमीन के दस्तावेजों की जांच और चिह्नीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है। अब संबंधित लोगों को नोटिस और सुनवाई के बाद प्रशासन के अगले फैसले का इंतजार है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports