,

सफाई कर्मचारियों के बोनस में बढ़ोतरी की मांग, 2 हजार से 5 हजार रुपये करने का प्रस्ताव

JP Bharat Shareधनबाद। सफाई कर्मचारियों की सुविधाओं और अधिकारों को लेकर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने पहल की है। आयोग के सदस्य मनोज कुमार वाल्मीकि ने सोमवार को धनबाद परिसदन में प्रेस वार्ता कर कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं को उठाया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के बोनस को 2,000 रुपये…

JP Bharat Share

धनबाद। सफाई कर्मचारियों की सुविधाओं और अधिकारों को लेकर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने पहल की है। आयोग के सदस्य मनोज कुमार वाल्मीकि ने सोमवार को धनबाद परिसदन में प्रेस वार्ता कर कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं को उठाया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने सफाई कर्मचारियों के बोनस को 2,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये करने की मांग की। इसके अलावा कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, चेंजिंग रूम बनाने और ठंड के मौसम में चादर उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

15 जनवरी तक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश

आयोग के सदस्य ने नगर निगम के अधीन आने वाले स्कूलों, मैदानों और इंटर कॉलेज से संबंधित खर्च नगर निगम द्वारा उठाने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों से कर्मचारियों की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं पर 15 जनवरी तक अमल करने को कहा।

मनोज कुमार वाल्मीकि ने बताया कि वह 15 जनवरी को दोबारा धनबाद पहुंचकर निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करेंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports