, ,

शांतिपूर्ण त्योहार संपन्न कराने पर गोविंदपुर पुलिस टीम सम्मानित, संजय साव को दी श्रद्धांजलि

JP Bharat Shareगोविंदपुर (धनबाद)। दुर्गा पूजा, काली पूजा, छठ और मुहर्रम जैसे प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गोविंदपुर पुलिस टीम को सम्मानित किया गया। हरदेवराम पुस्तकालय में नागरिक समिति की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत, एसआई…

JP Bharat Share

गोविंदपुर (धनबाद)। दुर्गा पूजा, काली पूजा, छठ और मुहर्रम जैसे प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गोविंदपुर पुलिस टीम को सम्मानित किया गया। हरदेवराम पुस्तकालय में नागरिक समिति की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत, एसआई प्रमोद कुमार मिश्रा समेत पूरी पुलिस टीम को फूल-माला, बुके, शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया गुल्लू अंसारी और वाणी मंदिर दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने की।

जनता के सहयोग से शांतिपूर्ण संपन्न हुए त्योहार

वक्ताओं ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत ने कहा कि एलिवेटेड रोड निर्माण के कारण इस बार कई चुनौतियां थीं, लेकिन आम जनता, पूजा समितियों और प्रशासन के सहयोग से सभी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए।

छठ घाट की व्यवस्था में विशेष योगदान देने वाले नंदलाल अग्रवाल, धीरज शर्मा और राहुल सिंह को भी सम्मानित किया गया।

संजय साव को दी गई श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान चेंबर सचिव संजय साव के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष गोविंद राय समेत कई गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports