,

भाई को किडनी दान कर बहन ने पेश की मिसाल, खारियो स्टेशन पर लीलावती का भव्य स्वागत

JP Bharat Shareतोपचांची (धनबाद)। भाई-बहन के प्रेम और त्याग की प्रेरणादायक तस्वीर धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड के केशलपुर गांव में देखने को मिली। यहां लीलावती कुमारी ने अपनी किडनी दान कर गंभीर बीमारी से जूझ रहे अपने भाई योगेंद्र किस्कू को नया जीवन देने में अहम भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार, योगेंद्र किस्कू पिछले…

JP Bharat Share

तोपचांची (धनबाद)। भाई-बहन के प्रेम और त्याग की प्रेरणादायक तस्वीर धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड के केशलपुर गांव में देखने को मिली। यहां लीलावती कुमारी ने अपनी किडनी दान कर गंभीर बीमारी से जूझ रहे अपने भाई योगेंद्र किस्कू को नया जीवन देने में अहम भूमिका निभाई।

जानकारी के अनुसार, योगेंद्र किस्कू पिछले कई महीनों से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। बैंगलोर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने किडनी प्रत्यारोपण की सलाह दी। ऐसे में बहन लीलावती ने आगे आकर किडनी दान करने का फैसला लिया। चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद प्रत्यारोपण सफल रहा।

खारियो स्टेशन पर हुआ स्वागत

इलाज के बाद लीलावती और योगेंद्र के गांव लौटने पर खारियो स्टेशन पर सोनोत संताल समाज केंद्रीय समिति की ओर से भव्य स्वागत किया गया। समिति के सदस्यों ने दोनों का गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया और लीलावती को पारंपरिक अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

समिति के केंद्रीय कोषाध्यक्ष रतिलाल टुडू ने लीलावती के फैसले को समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बताया। वहीं, संरक्षक रमेश टुडू ने इसे प्रेम, समर्पण और मानवता का उदाहरण कहा।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों, ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों ने योगेंद्र के शीघ्र स्वस्थ होने और बेहतर भविष्य की कामना की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports