,

धनबाद में सरकारी जमीन की मापी तेज, 15 एकड़ में 150 मकानों की हुई नंबरिंग

JP Bharat Shareधनबाद। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की पहचान के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को पॉलिटेक्निक रोड स्थित पंपू तालाब के आसपास अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार के नेतृत्व में जमीन की मापी और चिह्नीकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 15 एकड़ जमीन पर बने 150 मकानों और इमारतों की…

JP Bharat Share

धनबाद। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की पहचान के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को पॉलिटेक्निक रोड स्थित पंपू तालाब के आसपास अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार के नेतृत्व में जमीन की मापी और चिह्नीकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 15 एकड़ जमीन पर बने 150 मकानों और इमारतों की नंबरिंग की गई।

नोटिस जारी करने की तैयारी

सीओ के अनुसार, खाता संख्या 136 और प्लॉट संख्या 92 की जमीन सरकारी गैरआबाद भूमि है। चिह्नित मकानों के मालिकों को आगे नोटिस जारी किया जाएगा। कार्मेल स्कूल के आसपास की जमीन की भी मापी की जाएगी। फिलहाल प्रशासन जमीन के स्वामित्व और इस्तेमाल से जुड़े तथ्यों की जांच कर रहा है।

सड़क चौड़ीकरण की योजना

पॉलिटेक्निक रोड से विनोद बिहारी महतो चौक तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण को देखते हुए भी जमीन और निर्माणों की स्थिति स्पष्ट की जा रही है।

रांगाटांड़ और पांडरपाला की रिपोर्ट रेलवे को

अंचलाधिकारी के मुताबिक, रांगाटांड़ और पांडरपाला में जमीन चिह्नित करने और मकानों की नंबरिंग का काम पूरा हो चुका है। अब इसकी विस्तृत रिपोर्ट रेलवे के डीआरएम को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

बरामुड़ी खटाल के लोगों को एक सप्ताह का समय

बरामुड़ी खटाल जमीन विवाद में संबंधित लोगों को दस्तावेज जमा करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। कागजात मिलने के बाद सुनवाई होगी और फिर प्रशासन अंतिम आदेश पारित करेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports