शिवहर में कृषि टास्क फोर्स की बैठक, रबी तैयारियों की हुई समीक्षा

JP Bharat Shareशिवहर: जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में 25 नवंबर 2026 को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी रबी मौसम की तैयारियों के साथ कृषि, सिंचाई, उद्यानिकी, पशुपालन और मत्स्य विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि…

JP Bharat Share

शिवहर: जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में 25 नवंबर 2026 को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी रबी मौसम की तैयारियों के साथ कृषि, सिंचाई, उद्यानिकी, पशुपालन और मत्स्य विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि जिले में फिलहाल कुल 4,858.47 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है, जिसमें 2,685.07 मीट्रिक टन यूरिया और 877.55 मीट्रिक टन डीएपी शामिल है। उर्वरक बिक्री में अनियमितता रोकने के लिए 16 छापेमारी की गई, जिसमें एक दुकान का अनुज्ञप्ति पत्र निलंबित किया गया।

रबी 2026 के लिए मसूर, राई-सरसों सहित विभिन्न फसलों के 380.65 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य रखा गया है। डिजिटल फसल सर्वेक्षण के तहत अब तक 61,320 भूखंडों का सर्वे पूरा हो चुका है। कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत व्यक्तिगत कृषि यंत्रों के लिए 1,404 आवेदन मिले हैं, जिनका चयन लॉटरी से किया जाएगा। किसानों के बीच 523 मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किए गए हैं।

सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा में बताया गया कि जिले के 67 राजकीय नलकूपों में से 54 चालू हैं, जबकि 13 बंद नलकूपों की मरम्मत कराई जा रही है। उद्यानिकी के तहत नारियल पौधा वितरण, नींबू क्लस्टर और धनिया-मेथी की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

पशुपालन क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान समग्र गव्य विकास, देशी गोपालन और भैंस पालन योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने की जानकारी दी गई। वहीं, 1,01,800 पशुओं का एफएमडी टीकाकरण किया गया है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports