धनबाद: झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर टुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और अंचल अधिकारी (CO) ने किया।
इस दौरान अधिकारियों ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए लोगों से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की।
















