धनबाद: संविधान दिवस के अवसर पर समाहरणालय में उप निर्वाचन पदाधिकारी कालीदास मुंडा की अध्यक्षता में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया।
इस दौरान कालीदास मुंडा ने मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से संविधान के मूल उद्देश्यों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने अपने मौलिक कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लिया।
















