धनबाद: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) में PG Admission 2026-27 के ऑनलाइन आवेदन में तकनीकी समस्याओं के कारण कई विद्यार्थी फॉर्म नहीं भर सके। इस परेशानी को देखते हुए ABVP धनबाद महानगर ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है।
ABVP के प्रतिनिधिमंडल ने छात्र कल्याण अधिष्ठाता (DSW) को ज्ञापन सौंपकर कम से कम तीन दिनों की अतिरिक्त मोहलत देने का आग्रह किया। परिषद का कहना है कि पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ी के कारण कई इच्छुक विद्यार्थी आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए।
ABVP ने विश्वविद्यालय प्रशासन से विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द निर्णय लेने की मांग की है।
इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्की ठाकुर, धनंजय कुमार, आकाश विश्वकर्मा, विशाल कुमार कश्यप और अमित तिवारी सहित कई छात्र मौजूद रहे।
















