,

पिकअप वाहन जलाने का आरोपी रांची से गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

JP Bharat Shareलातेहार: गारू थाना क्षेत्र के सरयू तेतरटोला गांव में पिकअप वाहन जलाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को रांची से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के सराढु निवासी अशोक कुमार यादव (26) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर की…

JP Bharat Share

लातेहार: गारू थाना क्षेत्र के सरयू तेतरटोला गांव में पिकअप वाहन जलाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को रांची से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के सराढु निवासी अशोक कुमार यादव (26) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर की रात अज्ञात लोगों ने गांव में एक पिकअप वाहन में आग लगा दी थी। मामले में गारू थाना में कांड संख्या 25/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को रांची के रातू रोड स्थित शिव दुर्गा मंदिर लेन से गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई पेट्रोल की बोतल, माचिस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports