बोलेरो पिकअप से 41.54 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

JP Bharat Shareलोहरदगा: पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 41.54 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई शंख पिकेट रेलवे ओवरब्रिज के पास की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बीआईडी बसार टोली निवासी दिलीप कुमार (32) और जयनाथपुर निवासी गोलू वर्मा उर्फ आनंद वर्मा (30) के…

JP Bharat Share

लोहरदगा: पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 41.54 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई शंख पिकेट रेलवे ओवरब्रिज के पास की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बीआईडी बसार टोली निवासी दिलीप कुमार (32) और जयनाथपुर निवासी गोलू वर्मा उर्फ आनंद वर्मा (30) के रूप में हुई है। दोनों लोहरदगा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार, 26 नवंबर की रात गुप्त सूचना मिली थी कि चंदवा-चांपी मार्ग से बोलेरो पिकअप में ब्राउन शुगर लाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने शंख पिकेट रेलवे ओवरब्रिज के पास वाहन को रोककर तलाशी ली और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान वाहन से सात पीले पैकेटों में 41.54 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बरामद हुआ। इसके अलावा दो मोबाइल फोन और 3,000 रुपये नकद भी जब्त किए गए। पुलिस ने बोलेरो पिकअप को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

इस मामले में लोहरदगा थाना कांड संख्या 156/2026 के तहत NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports