,

पूर्वी टुंडी में जागरूकता शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी गई कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी

JP Bharat Shareपूर्वी_टुंडी : District Legal Services Authority के निर्देश पर शुक्रवार को पूर्वी टुंडी प्रखंड के लटानी पंचायत अंतर्गत रंजीतपुर गांव के आदिवासी टोला में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 90 डेज आउटरिच प्रोग्राम के तहत “संवाद योजना” पर केंद्रित था। शिविर का आयोजन डालसा धनबाद के सचिव Mayank Tushar…

JP Bharat Share

पूर्वी_टुंडी : District Legal Services Authority के निर्देश पर शुक्रवार को पूर्वी टुंडी प्रखंड के लटानी पंचायत अंतर्गत रंजीतपुर गांव के आदिवासी टोला में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 90 डेज आउटरिच प्रोग्राम के तहत “संवाद योजना” पर केंद्रित था।

शिविर का आयोजन डालसा धनबाद के सचिव Mayank Tushar Topno के निर्देशानुसार किया गया। इस दौरान अधिकार मित्र ओमप्रकाश दास, रमेश किस्कू, प्रदीप गोराई और रेबोती मरांडी ने ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में मानव-वन्यजीव संघर्ष पीड़ितों के लिए मुआवजा, संवाद योजना, जागृति योजना, डॉन योजना, आशा योजना और वीर परिवार योजना के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। साथ ही लोक अदालत, नेशनल लोक अदालत और विधिक सहायता केंद्र की सुविधाओं की जानकारी भी साझा की गई।

ग्रामीणों को बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोग निःशुल्क अधिवक्ता की सेवा प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी कानूनी सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई, ताकि ग्रामीण घर बैठे मदद प्राप्त कर सकें।

शिविर का मुख्य उद्देश्य सुदूरवर्ती क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक कानूनी अधिकारों की जानकारी पहुंचाना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर सशक्त बनाना रहा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports