,

मयूर शेखर झा के निर्देश पर बीसीसीएल प्रबंधन और अप्रेंटिस संघ के बीच वार्ता सफल, रोजगार पर बनी सहमति

JP Bharat Shareधनबाद : बेहतर झारखंड के संस्थापक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता Mayur Shekhar Jha के निर्देश पर शनिवार को Bharat Coking Coal Limited मुख्यालय में बीसीसीएल प्रबंधन और अप्रेंटिस संघ, धनबाद के प्रतिनिधियों के बीच द्विपक्षीय वार्ता आयोजित की गई। बैठक में प्रबंधन पक्ष से विभागाध्यक्ष (औद्योगिक संबंध) सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक…

JP Bharat Share

धनबाद : बेहतर झारखंड के संस्थापक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता Mayur Shekhar Jha के निर्देश पर शनिवार को Bharat Coking Coal Limited मुख्यालय में बीसीसीएल प्रबंधन और अप्रेंटिस संघ, धनबाद के प्रतिनिधियों के बीच द्विपक्षीय वार्ता आयोजित की गई। बैठक में प्रबंधन पक्ष से विभागाध्यक्ष (औद्योगिक संबंध) सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में लंबित स्थानीय बीसीसीएल अप्रेंटिस युवाओं को आउटसोर्सिंग कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराने के मुद्दे पर चर्चा हुई। साथ ही परियोजना प्रभावित क्षेत्र (PAP) के स्थानीय युवाओं को भी रोजगार सुनिश्चित कराने की मांग प्रबंधन के समक्ष रखी गई।

वार्ता के दौरान बीसीसीएल प्रबंधन ने पूर्व में धरने पर बैठे अप्रेंटिस युवाओं की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आउटसोर्स एजेंसियों से बातचीत कर रोजगार उपलब्ध कराने पर सहमति जताई।

बैठक में यह भी बताया गया कि पूर्व में मयूर शेखर झा के प्रयास से टेंडर एनआईटी नियमों में परियोजना प्रभावित स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का प्रावधान बोर्ड स्तर की बैठक में लागू कराया जा चुका है।

बीसीसीएल प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि अगले 20 दिनों के भीतर सभी निजी संविदाकारों के साथ पत्राचार और बैठकें आयोजित कर जल्द से जल्द नियोजन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बैठक में अप्रेंटिस संघ के महामंत्री Suraj Kumar, याजुद्दीन अंसारी, चंदन कुमार, जितेंद्र कुमार और बब्लू दास सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports