,

टुंडी में जमीन विवाद पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, जेसीबी चलाकर रास्ता कराया बहाल

JP Bharat Shareधनबाद/टुंडी : धनबाद जिले के Tundi थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर पंचायत के मधुरसा कटचीरा मौजा में जमीन विवाद को लेकर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेसीबी चलाकर विवादित रास्ते को फिर से बहाल कराया। मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई थी, जिसे देखते हुए अंचल प्रशासन और पुलिस…

JP Bharat Share

धनबाद/टुंडी : धनबाद जिले के Tundi थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर पंचायत के मधुरसा कटचीरा मौजा में जमीन विवाद को लेकर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेसीबी चलाकर विवादित रास्ते को फिर से बहाल कराया। मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई थी, जिसे देखते हुए अंचल प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार मौजा संख्या 104, खाता संख्या 29 और प्लॉट संख्या 355 की करीब 83 डिसमिल जमीन पर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। आवेदक जागेश्वर मंडल ने जमीन को अपनी पुश्तैनी संपत्ति बताते हुए सरकारी अमीन से सीमांकन की मांग की थी। वहीं दूसरी ओर बैजनाथ मंडल, दीनानाथ मंडल, टोपलाल मंडल के पुत्रों और तिलक मंडल ने भी जमीन पर अपना दावा पेश किया है।

दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव और संभावित विवाद को देखते हुए अंचल अधिकारी Suresh Prasad Barnwal अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ हल्का कर्मचारी अशोक महतो, अंचल अमीन बैजू यादव और थाना प्रभारी उमाशंकर भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जमीन विवाद के साथ-साथ रास्ते को लेकर भी गंभीर विवाद चल रहा था। आरोप है कि एक पक्ष द्वारा पहले से बने रास्ते को तीन जगहों से काटकर बंद कर दिया गया था। जिला परिषद सदस्य Meena Hembrom की सूचना पर प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को समझाया और विवादित रास्ते को पूर्व की स्थिति में बहाल कराया।

प्रशासन ने बताया कि अब जमीन के वास्तविक मालिकाना हक की गहराई से जांच की जा रही है। आवेदक द्वारा दिए गए दस्तावेजों की जांच जारी है। यदि जांच में जमीन गैर-मजरूआ अथवा सरकारी भूमि पाई जाती है, तो प्रशासन नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेगा।

फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन प्रशासन ने दोनों पक्षों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि कोई भी कानून हाथ में न ले और जांच पूरी होने तक यथास्थिति बनाए रखें।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports