धनबाद : Marwari Yuva Manch Dhanbad Shakti Branch की सदस्यों ने मदर्स डे के अवसर पर सबलपुर स्थित सहयोगी नगर ओल्ड एज होम आश्रम पहुंचकर वहां रह रही वृद्ध माताओं का सेवा-सम्मान किया।
संस्था की अध्यक्ष Isha Agrawal के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान वृद्ध माताओं को वस्त्र एवं भोजन सामग्री भेंट की गई। साथ ही संस्था की सदस्यों ने उनका कुशलक्षेम जाना और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर Isha Agrawal ने कहा कि सभी बेटे-बेटियों और बहुओं को अपने वृद्ध माता-पिता का विशेष ध्यान रखना चाहिए, ताकि उन्हें वृद्धाश्रम में रहने की नौबत न आए। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों की सेवा और सम्मान से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है।
कार्यक्रम में संस्था की सचिव Pooja Kherwal, निवर्तमान अध्यक्ष Megha Sharma, पूर्व अध्यक्ष Madhu Agrawal सहित प्रियंका अग्रवाल, गौरी गोयल और निधि अग्रवाल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
संस्था की सदस्यों ने वृद्ध महिलाओं को नमन करते हुए उनके साथ समय बिताया और मदर्स डे को विशेष रूप से यादगार बनाया।














