,

मनियाडीह पुलिस को बड़ी सफलता, 16 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

JP Bharat Shareमनियाडीह/धनबाद : धनबाद जिले के मनियाडीह थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 16 वर्षों से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस और कानून की नजरों से बचता फिर रहा था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनिल किस्कू के रूप…

JP Bharat Share

मनियाडीह/धनबाद : धनबाद जिले के मनियाडीह थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 16 वर्षों से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस और कानून की नजरों से बचता फिर रहा था।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनिल किस्कू के रूप में हुई है, जो क्षेत्र में शनिचर किस्कू और मतला किस्कू नाम से भी जाना जाता है। वह मनियाडीह थाना क्षेत्र के झिनाकी बाघमारा का निवासी है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2008 से GR No-2118/2008 के तहत स्थायी वारंट जारी था।

मनियाडीह थाना प्रभारी अकबर खान को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने झिनाकी बाघमारा क्षेत्र में छापेमारी कर घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस गिरफ्तारी से यह स्पष्ट संदेश गया है कि कानून से भाग रहे अपराधी कितने भी पुराने मामले में क्यों न हों, उन्हें आखिरकार कानून के सामने आना ही पड़ेगा।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की स्वास्थ्य जांच कराई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे धनबाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports