,

NEET पेपर लीक पर भड़के खान सर, बोले – “10 रुपये का डायपर लीक नहीं होता, लेकिन इनका पेपर लीक हो जाता है”

JP Bharat Shareपटना : Khan Sir ने NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कड़ी नाराज़गी जताई है। देशभर में छात्रों और अभिभावकों के बीच बढ़ते आक्रोश के बीच उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खान सर ने कहा कि पेपर लीक केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं, बल्कि लाखों…

JP Bharat Share

पटना : Khan Sir ने NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कड़ी नाराज़गी जताई है। देशभर में छात्रों और अभिभावकों के बीच बढ़ते आक्रोश के बीच उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

खान सर ने कहा कि पेपर लीक केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं, बल्कि लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि छात्र वर्षों तक दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं उनके भरोसे और मेहनत को तोड़ देती हैं।

पेपर लीक मामले पर तंज कसते हुए खान सर ने कहा:

“दस रुपये में बच्चों का जो डायपर आता है, वो लीक नहीं होता… लेकिन इनका पेपर लीक हो जाता है।”

उनका यह बयान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और बड़ी संख्या में छात्र उनके समर्थन में प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियों द्वारा किए जाने की चर्चा है। वहीं छात्र और अभिभावक निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports