,

बरमसिया पुल से देर रात हटा जाम, मेयर के आश्वासन पर माने परिजन

JP Bharat ShareDhanbad News: जितेश रवानी हत्याकांड पर बरमसिया पुल जाम खत्म धनबाद : Dhanbad के धनसार थाना क्षेत्र स्थित दुहाटांड निवासी जितेश रवानी की हत्या के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने बरमसिया पुल पर शव रखकर घंटों सड़क जाम कर दिया। परिजन और ग्रामीण हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। जाम…

JP Bharat Share

Dhanbad News: जितेश रवानी हत्याकांड पर बरमसिया पुल जाम खत्म

धनबाद : Dhanbad के धनसार थाना क्षेत्र स्थित दुहाटांड निवासी जितेश रवानी की हत्या के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने बरमसिया पुल पर शव रखकर घंटों सड़क जाम कर दिया। परिजन और ग्रामीण हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

जाम के कारण दोनों ओर छोटी-बड़ी गाड़ियों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही धनसार और धनबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

इसी दौरान स्थानीय लोगों के बुलावे पर Sanjeev Singh मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से बातचीत की। मेयर ने सिटी एसपी से फोन पर परिजनों की बात कराई, जिसके बाद 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया।

इसके साथ ही मेयर द्वारा मृतक की बहन को नियोजन दिलाने का भरोसा दिए जाने के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शांत हुए तथा देर रात सड़क जाम समाप्त कर दिया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports