,

dhanbad सिंह मेंशन पहुंचे केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री, विकास और विस्थापन के मुद्दों पर हुई चर्चा

JP Bharat Shareधनबाद : केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री Satish Chandra Dubey गुरुवार को धनबाद दौरे के दौरान सिंह मेंशन पहुंचे, जहां उन्होंने झरिया विधायक Ragini Singh और धनबाद मेयर Sanjeev Singh से औपचारिक मुलाकात की। मंत्री के सिंह मेंशन पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। मुलाकात के दौरान धनबाद और झरिया क्षेत्र…

JP Bharat Share

धनबाद : केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री Satish Chandra Dubey गुरुवार को धनबाद दौरे के दौरान सिंह मेंशन पहुंचे, जहां उन्होंने झरिया विधायक Ragini Singh और धनबाद मेयर Sanjeev Singh से औपचारिक मुलाकात की। मंत्री के सिंह मेंशन पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

मुलाकात के दौरान धनबाद और झरिया क्षेत्र के विकास कार्यों, विस्थापन की समस्या तथा नगर निगम से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मेयर संजीव सिंह ने मंत्री को बीसीसीएल होल्डिंग टैक्स से जुड़े कोर्ट में लंबित मामले की जानकारी देते हुए जल्द समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि Bharat Coking Coal Limited (BCCL) का होल्डिंग टैक्स नगर निगम को मिलने लगे तो शहर में विकास कार्यों की गति और तेज होगी तथा नागरिक सुविधाओं में सुधार आएगा।

वहीं विधायक रागनी सिंह ने धनबाद और झरिया क्षेत्र में विस्थापन की गंभीर समस्या को उठाते हुए Jharia Rehabilitation and Development Authority (JRDA) के माध्यम से चल रहे कार्यों में तेजी लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हजारों विस्थापित परिवार बेहतर पुनर्वास की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने दोनों जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए केंद्र स्तर पर सकारात्मक पहल की जाएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports