धनबाद : शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित Premsons Honda के सर्विस सेंटर में गुरुवार सुबह संदिग्ध बम मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बम को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार सर्विस सेंटर के मुख्य गेट के समीप संदिग्ध वस्तु देखे जाने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर इलाके की घेराबंदी कर वस्तु को जब्त कर लिया।
घटना की जानकारी मिलने पर विधायक Raj Sinha भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली।
फिलहाल सरायढेला पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि संदिग्ध बम वहां कैसे पहुंचा। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।
















