Jharkhand में 16 से 21 मई तक मौसम का मिजाज बदला रहने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 17 और 18 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, 17 मई को Ranchi, Dhanbad, Hazaribagh, Bokaro, Ramgarh, Giridih, Deoghar, Dumka, Jamtara, Pakur, Godda और Sahibganj में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, वज्रपात और बारिश की संभावना है।
वहीं 18 मई को भी रांची, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, चतरा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में तेज आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।
इधर, Garhwa, Palamu और Latehar में 16 से 18 मई तक लू चलने की संभावना जताई गई है। 17 मई को चतरा में भी हीटवेव का असर देखने को मिल सकता है।
मौसम में बदलाव के बीच मेदिनीनगर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शुक्रवार को यह घटकर 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
















