टुंडी:
Tundi प्रखंड सभागार में शुक्रवार को जनगणना कार्य के प्रथम चरण मकान सूचिकरण एवं गणना को लेकर शिक्षकों और प्रवेक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में टुंडी बीडीओ Vishal Pandey ने नियुक्ति पत्र बांटते हुए कहा कि जनगणना कार्य पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए। उन्होंने शिक्षकों और प्रवेक्षकों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इस दौरान कर्मियों को ले-आउट मैप भी उपलब्ध कराया गया, ताकि क्षेत्रवार कार्य सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।
बीडीओ ने बताया कि इस जनगणना कार्य में लगभग ढाई सौ शिक्षकों को लगाया गया है।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक Vivek Kumar, Ghanshyam Dubey, Mahendra Mahatha सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित














