भागलपुर : The Care of Humanity की ओर से एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें दसवीं और बारहवीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Vikas Kumar उपस्थित रहे। समारोह में Dr. Ruby Hembram, Vishal Anand, Mohammad Zeeshan Khan सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर बच्चे अपने परिवार, समाज और जिले का नाम रोशन कर सकते हैं।
सम्मान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। वहीं अभिभावकों ने भी संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
















