,

पूर्वी टुंडी के कोरैया गांव में सर्पदंश से दो मासूम सगे भाई-बहन की मौत, अंचल अधिकारी ने बढ़ाया मदद का हाथ

JP Bharat Shareधनबाद : धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी अंचल क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। उकमा पंचायत के कोरैया गांव में जहरीले सांप के काटने से दो मासूम सगे भाई-बहन की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, कोरैया गांव निवासी…

JP Bharat Share

धनबाद : धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी अंचल क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। उकमा पंचायत के कोरैया गांव में जहरीले सांप के काटने से दो मासूम सगे भाई-बहन की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, कोरैया गांव निवासी श्यामलाल सोरेन तमिलनाडु में दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है। बताया गया कि दोनों बच्चे रात में जमीन पर सो रहे थे, तभी जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। इलाज की व्यवस्था होने से पहले ही दोनों मासूमों की मौत हो गई।

घटना के बाद मां सिथौली सोरेन और दादा मथन सोरेन का रो-रोकर बुरा हाल है। जैसे ही घटना की जानकारी प्रशासन को मिली, पूर्वी टुंडी के अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल अधिकारियों की टीम के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे।

पीड़ित परिवार की स्थिति देखकर अंचल अधिकारी ने मानवीय पहल करते हुए निजी स्तर पर आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को नकद राशि दी और राशन सहित खाने-पीने की जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई।

अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने परिवार को भरोसा दिलाया कि झारखंड सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के तहत सर्पदंश से मृत्यु पर मिलने वाला सरकारी मुआवजा जल्द दिलाया जाएगा। उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मियों को आवश्यक कागजी प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने का निर्देश भी दिया।

इस दौरान अंचल निरीक्षक चंदन कुमार सिंह, उकमा पंचायत की मुखिया सुनीता हेंब्रम, वार्ड सदस्य सत्यदेव हेंब्रम, भाजपा नेता ज्ञान रंजन सिन्हा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed