देवघर : झारखंड के देवघर जिले के शंकरपुर में जन-सुविधा और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी सौगात मिली है। पूर्व रेलवे की ओर से समपार फाटक के स्थान पर बनाए गए नए रोड ओवर ब्रिज (ROB) का उद्घाटन सांसद Nishikant Dubey ने किया।
इस अवसर पर देवघर विधायक Suresh Paswan, आसनसोल मंडल रेल प्रबंधक Sangrah Maurya सहित रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक Milind Deuskar के मार्गदर्शन में इस परियोजना को पूरा किया गया। यह परियोजना वित्तीय वर्ष 2012-13 में झारखंड सरकार और रेलवे के बीच लागत साझेदारी के आधार पर स्वीकृत हुई थी।
करीब ₹37.55 करोड़ की लागत से निर्मित यह रोड ओवर ब्रिज व्यस्त सत्संगनगर–भिरखीबाद सड़क मार्ग पर बनाया गया है। 808 मीटर लंबे और 7.5 मीटर चौड़े इस आरओबी के शुरू होने से अब संबंधित समपार फाटक को स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार नए आरओबी के चालू होने से भारी वाहनों के कारण लगने वाले जाम से राहत मिलेगी, ट्रेनों की देरी कम होगी और आम लोगों को सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही भी पहले की तुलना में अधिक सुगम हो सकेगी।
स्थानीय लोगों ने इस परियोजना को क्षेत्र के विकास और यातायात व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है।














