, ,

झरिया में स्कूटी-बाइक की जोरदार टक्कर, युवक की मौत — चार की हालत गंभीर

JP Bharat Shareझरिया : झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला पेट्रोल पंप के समीप सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। स्कूटी और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में दोनों वाहनों पर सवार कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद…

JP Bharat Share

झरिया : झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला पेट्रोल पंप के समीप सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। स्कूटी और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में दोनों वाहनों पर सवार कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल धनबाद के पाटलिपुत्र नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बाइक सवार युवक गौतम भुईंया की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल अन्य चार लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही झरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिससे लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports