रोम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के विदेशी दौरे के अंतिम चरण में इटली की राजधानी रोम पहुंचे, जहां इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद ‘मेलोडी’ मोमेंट्स एक बार फिर चर्चा में आ गए, जब दोनों ने दुनिया के सात अजूबों में शामिल ऐतिहासिक कोलोसियम का दौरा किया।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के साथ कोलोसियम की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “Welcome to Rome, my friend.” इस खास मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि रोम पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ डिनर और कोलोसियम भ्रमण बेहद यादगार रहा। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच कई अहम वैश्विक और रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई तथा औपचारिक द्विपक्षीय वार्ता को लेकर वे उत्साहित हैं।
इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
भारत और इटली के बीच होने वाली औपचारिक बातचीत में कई बड़े वैश्विक और रणनीतिक मुद्दों पर फोकस रहेगा:
- IMEC कॉरिडोर : भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक कॉरिडोर को आगे बढ़ाने पर जोर
- रणनीतिक साझेदारी : ‘ज्वाइंट स्ट्रैटेजिक एक्शन प्लान 2025-2029’ की समीक्षा
- वैश्विक खाद्य सुरक्षा : पीएम मोदी FAO मुख्यालय का भी दौरा करेंगे
- रक्षा और व्यापार : रक्षा सहयोग, स्वच्छ ऊर्जा और व्यापार विस्तार पर चर्चा
इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटारेला से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे भारत लौटेंगे।
















