,

धनबाद पुलिस का विदाई सह स्वागत समारोह, अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई

JP Bharat Shareधनबाद : शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शहर के एक निजी होटल में भव्य विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले से स्थानांतरित डीएसपी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई, जबकि नवपदस्थापित डीएसपी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम…

JP Bharat Share

धनबाद : शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शहर के एक निजी होटल में भव्य विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले से स्थानांतरित डीएसपी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई, जबकि नवपदस्थापित डीएसपी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों के कार्यकाल, उपलब्धियों और पुलिस प्रशासन में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन किसी अधिकारी का कार्य और व्यवहार हमेशा याद रखा जाता है। उन्होंने नवपदस्थापित अधिकारियों का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि वे अपने अनुभव और कार्यशैली से जिले के प्रशासन को और मजबूत करेंगे।

वहीं एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि पुलिस सेवा में अनुशासन, समर्पण और जनता के प्रति संवेदनशीलता सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्थानांतरित अधिकारियों ने जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस-पब्लिक संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।

समारोह के दौरान कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल आत्मीय और भावुक रहा, जहां अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए और जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports