,

jamshedpur राम मंदिर में तिरुपति बालाजी का अन्न प्रसादम आयोजित, 2000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

JP Bharat Shareजमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम समिति के सहयोग से आज श्री राम मंदिर कल्याण मंडपम में भव्य “श्री बालाजी अन्न प्रसादम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन को लेकर शहर में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में 2000 से…

JP Bharat Share

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम समिति के सहयोग से आज श्री राम मंदिर कल्याण मंडपम में भव्य “श्री बालाजी अन्न प्रसादम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन को लेकर शहर में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में 2000 से अधिक श्रद्धालुओं को भगवान श्री वेंकटेश्वर बालाजी का पावन अन्न प्रसादम ग्रहण कराया गया। सम्मेलन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:30 बजे दक्षिण भारत के विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और विशेष पूजन के साथ हुआ। ब्राह्मण भोजन के बाद दोपहर 12:15 बजे से श्रद्धालुओं के बीच अन्न प्रसादम वितरण शुरू किया गया। श्रद्धालुओं के लिए बैठकर प्रसाद ग्रहण करने की विशेष व्यवस्था की गई थी।

मंदिर परिसर को दक्षिण भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के अनुरूप सजाया गया। कार्यक्रम में विशेष आकर्षण के रूप में “पेरुमल स्टोन” यानी मनोकामना पत्थर स्थापित किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाएं व्यक्त कीं। साथ ही भक्तों के बीच कपूर मिश्रित पवित्र जलामृत का भी वितरण किया गया।

इस धार्मिक आयोजन में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल अपने परिवार के साथ रांची से पहुंचे। कार्यक्रम की सफलता में रानी सती सत्संग समिति, मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा और आंध्रा समाज सहित कई सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं का सहयोग रहा। श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी, छाछ और अन्य व्यवस्थाएं भी की गई थीं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports