,

dhanbad धनबाद के लोहारडीह में बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे ग्रामीण

JP Bharat Shareधनबाद : धनबाद के कोला कुसमा स्थित लोहारडीह इलाका आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवन गुजारने को मजबूर है। आधुनिक दौर में भी यहां के स्थानीय लोग सड़क, बिजली और शुद्ध पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण इलाके की स्थिति लगातार…

JP Bharat Share

धनबाद : धनबाद के कोला कुसमा स्थित लोहारडीह इलाका आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवन गुजारने को मजबूर है। आधुनिक दौर में भी यहां के स्थानीय लोग सड़क, बिजली और शुद्ध पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण इलाके की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

ग्रामीण साजन मिर्धा ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि चुनाव के समय तमाम राजनीतिक दलों के नेता हाथ जोड़कर वोट मांगने उनके दरवाजे तक पहुंचते हैं। उस दौरान इलाके की तस्वीर बदलने के बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही सारे वादे हवा-हवाई साबित हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि सड़क की खराब स्थिति, बिजली की अनियमित आपूर्ति और शुद्ध पेयजल की कमी से ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और न ही जनप्रतिनिधि इलाके की सुध लेने पहुंच रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।


JP Bharat Share

One response to “dhanbad धनबाद के लोहारडीह में बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे ग्रामीण”

  1. […] ये भी पढ़ें:-dhanbad धनबाद के लोहारडीह में बुनियादी सुव… […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports