,

ranchi संत सुरक्षा की मांग को लेकर रांची में जैन समाज की शांतिपूर्ण मौन रैली

JP Bharat Shareरांची : राजधानी रांची में समस्त जैन समाज और विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में “राष्ट्रीय संत सुरक्षा अभियान” के तहत एक विशाल शांतिपूर्ण मौन रैली निकाली गई। रैली हाल ही में विहाररत पूज्य आर्यिका माताजी एवं संघ के साथ हुई दुखद घटना के विरोध में आयोजित की गई। रैली…

JP Bharat Share

रांची : राजधानी रांची में समस्त जैन समाज और विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में “राष्ट्रीय संत सुरक्षा अभियान” के तहत एक विशाल शांतिपूर्ण मौन रैली निकाली गई। रैली हाल ही में विहाररत पूज्य आर्यिका माताजी एवं संघ के साथ हुई दुखद घटना के विरोध में आयोजित की गई।

रैली पूरी तरह शांतिपूर्ण, अनुशासित और अहिंसात्मक रही, जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया गया।

जैन समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि साधु-संत अहिंसा, संयम और त्याग के प्रतीक होते हैं, लेकिन हाल के दिनों में उनके साथ बढ़ती घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। समाज के लोगों ने प्रशासन और सरकार से संतों की सुरक्षा को लेकर गंभीर कदम उठाने की मांग की।

रैली के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, संत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किया जाए, राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाई जाए और दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही संतों के विहार मार्गों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई गई।

रैली के दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए संत समाज की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed