,

धनबाद बेकार बांध तालाब में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, पुलिस जांच में जुटी

JP Bharat Shareधनबाद : शहर के बेकार बांध तालाब में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल बन गया। मृतक की पहचान रंगाटांड़ निवासी युवक के रूप में की जा रही है, जो अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र बताया जा…

JP Bharat Share

धनबाद : शहर के बेकार बांध तालाब में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल बन गया। मृतक की पहचान रंगाटांड़ निवासी युवक के रूप में की जा रही है, जो अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही धनबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे की है। युवक तालाब में नहाने गया था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports