,

dhanbad पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर राजद का विरोध, सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप

JP Bharat Shareधनबाद : सोमवार को धनबाद परिषदन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेताओं ने पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राजद जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप, पूर्व प्रदेश महासचिव उदय शर्मा और युवा प्रदेश सचिव प्रवीण कुमार मौजूद रहे। राजद जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए…

JP Bharat Share

धनबाद : सोमवार को धनबाद परिषदन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेताओं ने पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राजद जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप, पूर्व प्रदेश महासचिव उदय शर्मा और युवा प्रदेश सचिव प्रवीण कुमार मौजूद रहे।

राजद जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी कर आम जनता पर महंगाई का बोझ डाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ईंधन की बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है और रोजमर्रा की जरूरत की चीजें भी महंगी होती जा रही हैं।

वहीं पूर्व प्रदेश महासचिव उदय शर्मा ने कहा कि जनता ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ सरकार को चुना था, सरकार उस पर खरी नहीं उतर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर और खाद्य सामग्री की कीमतों में बढ़ोतरी पर जल्द रोक नहीं लगाई गई तो राजद सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगा।

कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की और आम जनता को राहत देने की मांग उठाई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports